---Advertisement---

KHAGARIA NEWS : कैंजरी पंचायत में पुलिस चौकी की मांग

KHAGARIA NEWS
---Advertisement---

KHAGARIA NEWS : बेलदौर प्रखंड के कैंजरी पंचायत में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को देखते हुए, स्थानीय नागरिकों ने क्षेत्र में स्थायी पुलिस चौकी (OP) की स्थापना की मांग उठाई है। इस संदर्भ में स्थानीय निवासी दुष्यंत यादव ने बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, गृह विभाग, खगड़िया सांसद, पुलिस अधीक्षक (SP), खगड़िया को एक ज्ञापन सौंपते हुए त्वरित कार्रवाई का आग्रह किया है।।

खगड़िया जिले के कैंजरी पंचायत में स्थायी पुलिस चौकी की मांग, स्थानीय नागरिकों ने उठाई आवाज

क्षेत्र में अवैध गतिविधियाँ, आपसी विवाद और असामाजिक तत्वों की बढ़ती संख्या के कारण बेलदौर थाना की दूरी के चलते समय पर पुलिस सहायता प्राप्त करना कठिन हो जाता है। 2024 में कैंजरी पंचायत में दर्ज 36 आपराधिक मुकदमों और पकड़े गए कुछ इनामी अपराधियों के मद्देनज़र स्थानीय जनता का मानना है कि स्थायी पुलिस चौकी (OP) से कानून-व्यवस्था में सुधार आएगा तथा अपराध में कमी होगी।

KHAGARIA NEWS KAINJRI MAP

दुष्यंत यादव ने मानचित्र के सहारे हमारे रिपोर्टर को बताया की कैंजरी के आसपास के दो थानों के बीच लगभग दूरी 30 किलोमीटर है जो की काफी बड़ा फासला है । यदि कैंजरी में एक पुलिस चौकी स्थापित हो जायेगा तो कोशी दियारा क्षेत्र में अपराधियों का गतिविधि काफी कम हो जायेगा ।

KHAGARIA NEWS :प्रशासन से अपील एवं पत्राचार

दुष्यंत यादव ने ज्ञापन में साफ-साफ अनुरोध किया है कि कैंजरी पंचायत में पुलिस चौकी (OP) स्थापित की जाए, ताकि क्षेत्र के नागरिक सुरक्षित एवं निर्भय जीवन जी सकें। इस ज्ञापन की प्रतिलिपि निम्नलिखित प्राधिकरणों को भी भेज दी गई है:

  • गृह विभाग
  • महानिरीक्षक (DGP)
  • पुलिस अधीक्षक (SP), खगड़िया
  • जिला पदाधिकारी
  • खगड़िया सांसद
  • जिला परिषद अध्यक्ष, खगड़िया
  • बेलदौर विधायक
image

स्थानीय जनता अब प्रशासन और सरकार के निर्णय का बेसब्री से इंतजार कर रही है कि सुरक्षा व्यवस्था में सुधार हेतु शीघ्र आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---

1 thought on “KHAGARIA NEWS : कैंजरी पंचायत में पुलिस चौकी की मांग”

Leave a Comment